DMCA क्या है? DMCA Badge लगाकर Content चोरी होने से कैसे बचाएं?
समय के साथ इंटरनेट पर Websites की संखया काफी बढ़ गयी है | अपने Readers की मदद करने के लिए कई लोग हर रोज़ मेहनत से useful कंटेंट लिखते है | एक अच्छा content लिखने में कितना समय और मेहनत लगता है यह एक Blogger या content writer ही बता सकता है, पर बदलते समय के साथ ऑनलाइन प्लेटफार्म पर कई fake लोग भी आ गए है | यह लोग दूसरे की websites से कंटेंट copy कर खुद की वेबसाइट पर डाल देते है | ऐसा करने से उनकी वेबसाइट के साथ आपकी वेबसाइट और ranking पर भी असर पड़ता है |
अगर आप भी एक Blogger है और Content चोरी से परेशान हो चुके है तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़े | आज मैं आपको बताऊंगा कि DMCA क्या होता है और आप कैसे इसकी मदद से दूसरे की वेबसाइट से Copied कंटेंट remove करवा सकते है |
DMCA क्या होता है?
DMCA का फुल फॉर्म Digital Millenium Copyright Act होता है | यह United States (US) की एक Copyright law है जिससे वेबसाइट owner अपने Content जैसे Text, Image, Video और Audio को Copyright कर सकते है |
DMCA की मदद से आप अपने blog और Website के Content को सुरक्षित कर सकते है | इसके बाद अगर आपके blog से कोई बिना इज़ाज़त कंटेंट कॉपी करे तो आप DMCA complain करके आसान तरीके से Copied Content को takedown यानि remove करवा सकते है |
DMCA Badge अपने Website में add करने का मतलब है कि आप उन्हें बता रहे है कि यह आपका Content है | आप जिस-जिस page पर DMCA Badge को add करेंगे, DMCA उन्हें आपके नाम से copyright कर देगा | इसके बाद अगर कोई आपके वेबसाइट से Content कॉपी करेगा, तो इस बात की जानकारी आपको मिल जाएगी और आप आसानी से उसे remove भी करवा पाएंगे |
DMCA Badge अपनी Website पर कैसे लगाएं?
DMCA Badge प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले DMCA की Website पर Sign Up करना होगा |
Sign Up पर क्लिक करने के बाद आपको 3 options मिलेंगे | अगर आप Create a takedown पर क्लिक कर Pro प्लान लेते है तो आपको कई सारे features मिलेंगे, वरना आप Get A Free Badge लेकर बाद में upgrade भी कर सकते है | इस लिंक पर जाकर आप दोनों plans को compare कर सकते है | फिलाल मैं Free Badge के साथ आगे बढ़ता हूँ |
इस पेज पर आप अपनी पसंदीदा Badge select करें, फिर First Name, Last Name और Email इंटर कर Sign Up पर क्लिक करें |
इसके बाद इस code को कॉपी कर अपनी WordPress वेबसाइट के footer में add करें | आप इस code को Text Widget में कॉपी कर आसानी से footer में add कर सकते है | अगर आपको यह तरीका कठिन लगे तो DMCA Plugin का इस्तेमाल करें | अगर आपकी वेबसाइट Blogger में है तो HTML Widget का प्रयोग करें |

कोड Add करने के बाद आपके वेबसाइट के Footer में Badge दिखने लगेगा | आप इस Badge पर क्लिक कर अपना certificate और protection स्टेटस चेक कर सकते है |
अगर आपको इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों से जरूर शेयर करें और Blogging से जुड़ी जरुरी चीज़े सिखने के लिए We Are Hindi के साथ बने रहें |