5G Network क्या है? 5G कैसे काम करेगा? 5G से क्या फायदा होगा? – पूरी जानकारी
इंटरनेट को सुचारु रूप चलाने के लिए समय-समय पर इसे upgrade करना बहुत जरुरी है | इंटरनेट के अविष्कार से लेकर अब तक हमने 4G तक का सफर तय कर लिया है | आज हम कुछ सेकंड के अंदर songs और videos डाउनलोड कर लेते है, पर भविष्य के चुनौतियों का सामना करने के लिए हमे और भी अच्छी नेटवर्क और स्पीड की जरुरत पड़ेगी |
आने वाले समय में हम Machine Learning और Artificial Intelligence (AI) के फील्ड में बहुत आगे बढ़ने वाले है, पर इन सब के लिए हाई स्पीड इंटरनेट का होना बहुत जरुरी है | इसलिए पूरी दुनिया की निगाहें 5G पर टिकी है | इस आर्टिकल में हम 5G के कुछ बड़े फायदों के बारे में बताएंगे जिसकी जानकारी काफी कम लोगो को है |
ये भी पढ़े: NEFT, RTGS, IMPS, UPI क्या है और इनके बिच क्या अंतर है?
5G की बेहतर जानकारी के लिए आप निचे वाली video देख सकते है, वरना आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें |
5G Network कैसे काम करेगा?
1. Millimeter Waves
इंटरनेट से जुड़े सभी डिवाइस 3KHz से 6GHz के frequency के बिच काम करते है, पर समय के साथ devices की संख्या काफी बढ़ गयी है | 5G के लिए 30GHz से 300GHz का एक नया स्पेक्ट्रम open किया गया है | इस नए spectrum के कारन 5G में bandwidth काफी बढ़ जाएगी और हमे 2 – 5 गुना ज्यादा इंटरनेट स्पीड मिलेगी |
2. Small Cell Networks
5G में सिग्नल Millimeter Waves के रूप में transmit होंगे | इन मिलीमीटर वेव्स की सबसे बड़ी problem है कि यह buildings के पार नहीं जा सकते और रास्ते में आने वाले पेड़ पौधे इन्हे सोख (absorb) कर लेते है | इसलिए 5G में हज़ारो छोटे cell towers का प्रयोग किया जाएगा | इन टावर की मदद से जगह-जगह signal boost होती रहेगी और हमे कभी सिग्नल की परेशानी नहीं होगी |
3. Beamforming
आज हमारे आस-पास लगे सभी मोबाइल टावर Omnidirectional होते है | यानि यह टावर सभी दिशाओं में एक साथ सिग्नल ट्रांसमिट करते है | इस कारन सिग्नल के बिच हस्तछेप (interference) काफी बढ़ जाता है | 5G में सेल टावर बीमफॉर्मिंग टेक्नोलॉजी का प्रयोग करेंगे | इस वजह से सभी यूजर के फ़ोन में सिग्नल स्ट्रेंथ हमेशा फुल रहेगा |
जरूर पढ़ें: LTE और VoLTE क्या है? इन दोनों में क्या अंतर है?
क्या आप अपने इंटरनेट स्पीड से संतुष्ट है? निचे कमेंट में अपनी राय जरूर दें और आर्टिकल पसंद आया तो अपने दोस्तों से जरूर शेयर करें |